Monday, October 27, 2025

Maharajganj News: 34 महिने बाद जेल से रिहा होंगे, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी

Share

Maharajganj News: महराजगंज जिला जेल से कानपुर की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को आखिरकार 34 महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। मंगलवार सुबह उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई। इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा।

परिवार पहुंचा जेल

सुबह इरफान सोलंकी की पत्नी और मौजूदा विधायक नसीम सोलंकी दोनों बेटों के साथ जेल पहुंचीं। सुरक्षा कारणों से बेटों को गेट पर रोक दिया गया और केवल पत्नी को अंदर जाने की अनुमति मिली। मुलाकात के बाद नसीम सोलंकी ने कहा कि उनके पति अब परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जेल से बाहर आते समय किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई। जेल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। परिवार अपने साथ कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी लेकर आया, जिन्हें जेल प्रशासन को सौंपा गया।

जमानत के बाद मिली राहत

इरफान सोलंकी पर कई मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में अदालत से उन्हें जमानत मिली थी। यह आखिरी मामला था, जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। अदालत के आदेश की औपचारिकताओं में देरी के कारण उनकी रिहाई कुछ दिन तक टल गई थी।

10 मुकदमे और सजा

इरफान सोलंकी दिसंबर 2022 से जेल में बंद थे। उनके खिलाफ कुल दस मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल जून में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई। उपचुनाव में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने जीत हासिल की और वर्तमान में विधायक हैं।

समर्थकों में उत्साह

पूर्व विधायक की रिहाई की खबर से उनके समर्थक उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Up News: शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पति-पत्नी की हुई मौत

और खबरें

ताजा खबर