Maharajganj News: परतावल के वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय निवासी काशी गुप्ता के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसके बाद खेत पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
वार्ड निवासियों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीन खेत पर पहुंची और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
वहीं वन विभाग के कर्मियों ने जानकारी दी कि अजगर की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट और उसे पनियरा जंगल में सुरक्षित रूप छोड़ा जाएगा।
अजगर निकलने के बाद आसपास के इलाके में चौकसी बरतने के लिए कहा गया। वहीं अजगर के पकड़े जाने के बाद से ग्रामिणों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें- Maharajganj News: डोमा खास में अवैध शराब का अड्डा, ग्रामीणों ने रोक की लगाई गुहार

