Thursday, March 12, 2026

Maharajganj News: महराजगंज में एक साथ बंधे 1336 जोड़े, हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह

Share

Maharajganj News: महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में मंगलवार को एक बड़ा और खूबसूरत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां 1336 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए और अपना नया जीवन शुरू किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि योगी सरकार की यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिससे बेटियों की शादी का बोझ कम हुआ है।

इस मौके पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, और जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। सभी अतिथियों ने वर-वधू जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पूरा मैदान खुशियों से गूंज उठा जब 1336 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। प्रशासन की ओर से सभी जोड़ों के विवाह की पूरी व्यवस्था की गई और विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े-ICC Women’s Cricket World Cup: भारत की बेटियां बनी विश्व विजेताः

और खबरें

ताजा खबर