Monday, February 23, 2026

Lucknow News: लखनऊ मेयर धरने में सम्मिलित होकर समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सूना

Share

Lucknow News: लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने आज नगर निगम मुख्यालय पर लखनऊ व्यापार मंडल एवं व्यापारी भाइयों द्वारा किए जा रहे धरने में सम्मिलित होकर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना।

व्यापारी ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर अपना विरोध दर्ज कराया तथा इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी स्थिति में व्यापारी भाइयों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ने दिया जाएगा।

इस विषय पर संबंधित अधिकारियों एवं माननीय सदन में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

मेरे आश्वासन के पश्चात व्यापारी भाइयों ने अपना धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया।

नगर निगम सदैव व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- Lucknow News: बीजेपी कार्यालय में चल रही अहम बैठक

और खबरें

ताजा खबर