Tuesday, March 10, 2026

LPG GAS: LPG सप्लाई संकट पर सरकार का बड़ा कदम, तीन सदस्यीय समिति गठित

Share

LPG GAS: बिग ब्रेकिंग

देश में ईंधन आपूर्ति पर पड़ रहे वैश्विक भू-राजनीतिक असर और LPG सप्लाई में आई कमी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि रेस्टोरेंट, होटल और अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में LPG सप्लाई से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के तीन कार्यकारी निदेशकों की समिति गठित की गई है।

सरकार ने फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को LPG सप्लाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, ताकि आम घरों में गैस की कमी न हो। साथ ही हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढे़ं- Iran-Israel:ईरान-इज़रायल युद्ध की तपिश अब लखनऊ के चूल्हों तक: गैस सिलेंडरों की किल्लत से शहर में हाहाकार

और खबरें

ताजा खबर