Sunday, October 26, 2025

Lakshmi Mata Aarti: दिवाली पर भूलकर भी न करें लक्ष्मी जी की आरती, नहीं तो घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

Share

Lakshmi Mata Aarti: दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली को कुछ जगहों पर लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा करने का रिवाज है। दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व है। लोग अक्सर दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद उनकी आरती करतें हैं लेकिन, ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर माता लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए। आइए बताते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी की आरती क्यों नहीं करनी चाहिए और आपको दिवाली पर लक्ष्मी आरती से जुड़ी कुछ बातें जरूर जानें…

क्यों नहीं करनी चाहिए दिवाली पर देवी लक्ष्मी की आरती

दिवाली पर देवी लक्ष्मी की आरती करने की प्रथा के बारे में अलग-अलग मान्यताएं हैं। हालांकि, अधिकांश धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर देवी लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आरती के बाद लोग उठकर चले जाते हैं, जिससे देवी लक्ष्मी को ऐसा लगता है जैसे उन्हें विदा किया जा रहा है और वे घर से चली जाती हैं, जिससे धन की कमी हो सकती है। इसलिए, दिवाली पर देवी लक्ष्मी की आरती करने के अलावा, आप गणेश और भगवान विष्णु की आरती भी कर सकते हैं।

भूलकर भी ना करें मां की आरती

देवी लक्ष्मी का प्रस्थान:- यही मुख्य कारण है। ऐसा माना जाता है कि आरती के बाद सभी लोग उठकर चले जाते हैं और देवी लक्ष्मी भी आपके घर से चली जाती हैं, जिससे घर पर आर्थिक तंगी छा जाती हैं।

शांति का अभाव:- देवी लक्ष्मी को शांति प्रिय है और आरती के दौरान घंटियों और शंखों की तेज ध्वनि उन्हें बेचैन कर सकती है।

विदाई का संकेत:- आरती को विदाई का संकेत माना जाता है। चूंकि दिवाली पर देवी लक्ष्मी को स्थायी निवास के लिए घर बुलाया जाता है, इसलिए उन्हें विदाई देने के लिए आरती करना अशुभ माना जाता है।

लक्ष्मी आरती के बजाय और क्या करें

दिवाली पूजा के दौरान, आप गणेश और विष्णु की आरती कर सकते हैं। इसके अलावा, लक्ष्मी आरती के बजाय, आप उनका नाम, मंत्र या चालीसा का पाठ कर सकते हैं। धनतेरस पर देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए, उनकी विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें फल, फूल और अन्य प्रिय वस्तुएं अर्पित करें।

ये भी पढ़े-Diwali Rangoli Designs: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली, धन-संपत्ति के साथ घर में वास करेंगी मां लक्ष्मी

और खबरें

ताजा खबर