Wednesday, February 11, 2026

Keshav Prasad Maurya: गांवो का हो रहा समग्र व बहुमुखी विकास-केशव प्रसाद मौर्य

Share

Keshav Prasad Maurya:लखनऊ: 30 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीश्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिद्धार्थ नगर मे सिद्धार्थ नगर के विकास कार्यो की समीक्षा
गयी। मा0 उपमुख्यमंत्री जी के साथ मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीधक डा0 अभिषेक महाजन उपस्थित थे।

विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट


उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नही होना चाहिए। उन्होंने कहा ग्रामीणों व किसानो के हितो को सर्वोपरि रखते हुये संचालित योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाय। विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए । विकास कार्यो की गति बढ़ाने के निर्देश दिये।


उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम धेन्सा, विकास खण्ड शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीधक डा0 अभिषेक महाजन आदि उपस्थित थे।

पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया


ग्राम प्रधान द्वारा विजय मणि त्रिपाठी द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया गया। मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी के तहत 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है, जो अवशेष बचे है, उन्हें भी दिया जायेगा। जो आवास पा गये है उनको बधाई। पात्रो को राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड, आवास, आदि का लाभ दिया जा रहा है।

आज सरकार द्वारा जो धनराशि भेजी जाती है पूरी लाभार्थी को मिल रही है। सबके बैंक खाते खुल गये है। सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा। वीबी-जीरामजी से गांवों का समग्र विकास होगा। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन रहा है। आने वाले समय में सिद्धार्थनगर अग्रणी जनपद बनेगा। सभी को पक्की छत देने का काम किया जा रहा है। सरकार आपके साथ खड़ी है।

कन्हैया पासवान के साथ पिपरहवा


मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आपके गांव में आये है। सरकार आप लोगो के साथ खड़ी है। सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को लाभ देकर सभी को लाभान्वित किया जा रहा है।
मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।


उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान के साथ पिपरहवा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर पूजन कर स्तूप की परिक्रमा किया गया।
इसके पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य ने म्यूजियम का निरीक्षण कर देखा गया। तत्पश्चात भन्तेगणों से वार्ता किया गया तथा भन्तेगणों में कम्बल वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

ये भी पढे़ें- ayurvedic science: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद

और खबरें

ताजा खबर