Sunday, April 12, 2026

KANPUR:रिदम् ग्रुप द्वारा श्रीमद्भगवद् गीता उपदेश पर भव्यमय प्रस्तुतिः

Share

Kanpur:December 2025:दिनांक 13 दिसम्बर दिन शनिवार को कानपुर कमला नगर जे.के. मंदिर में सायंकाल के समय जगत विधाता श्रीकृष्ण ने जब अर्जुन को अपने गुरु द्रोण और भ्राताओं से कर्म का पालन करते हुये सत्य के लिये युद्ध करने की प्रेरणा दते हुये उपदेश दिया  था। महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भगवद् गीता उपदेश पर आधारित रिदम ग्रुप के कलाकारों ने भव्यमय प्रस्तुति से जे.के. मंदिर का प्रांगण को भक्तिमय बनाया।

कलाकारों की प्रस्तुति से भावविभोर हुये भक्तगणः

मंदिर आये भक्तगणों ने कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण और अर्जुन की कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में की गई वार्तालाप की सुन्दर प्रस्तुति देख श्रीकृष्ण की भक्ति में भावविभोर हुये। जिसमें अर्जुन श्रीकृष्ण से कहते है कि हे सखा मैं अपने भ्राताओं से कैसे युद्ध कर सकता हूँ।

तब श्रीकृष्ण अर्जुन को श्रीमद्भगवद् गीता का उपदेश देते हुये कहते है कि हे अर्जुन अधर्म का नाश करने और धर्म की रक्षा के लिये युद्ध करना कर्तव्य है तुम्हारा।

हे गोपाल कृष्ण करु अरती तेरी….

इसके साथ ही रिदम् ग्रुप की वन्दना ने ‘हे गोपाल कृष्ण करु अरती तेरी” पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर मंदिर प्रागंण को भक्ति से भर दिया। इसके अलावा सोनिका समेत कई कलाकारों ने राधा कृष्ण के भक्तिमय गीतों और भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से मंदिर प्रांगण में आये भक्तगणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी भक्तों ने मंदिर में सायंकाल की आरती का आनन्द लिया और श्रीराधा कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें-KANPUR:रिदम् ग्रुप द्वारा श्रीमद्भगवद् गीता उपदेश पर भव्यमय प्रस्तुतिः

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर