Sunday, October 26, 2025

Kanpur UP: सी.एस.जे.एम.यू में 40 वाँ दीक्षांत समारोहः  

Share

Kanpur UP: दिनांक 17 सितम्बर दिन बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज वि0वि0 में 40वाँ दीक्षांत समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा  सिंदूर पौधारोपण से कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ माननीय राज्यपाल द्वारा स्टार्टअप का निरीक्षण और विभिन्न नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा ने कांस्य पदक पर किया कब्जाः

क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट की छात्रा कोमल कमल ने कुलपति स्वर्ण पदक, कुलाधिपति रजत पदक समेत शीर्ष पदक प्राप्त किये। कानपुर शहर के 62 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सुप्रसिदॄ महाविद्यालय जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की होनहार छात्रा सलोनी साहू पुत्री राजीव कुमार साहू ने बी.ए. अन्तिम वर्ष की परीक्षा में 88.07.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुलाधिपति कांस्य पदक पर कब्जा किया।

लक्ष्मी सिघांनियां स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली एम.बी.बी.एस. की छात्रा आकांक्षा यादव ने कहा कि सफलता के लिये लगातार मेहनत करते रहना चाहिये जिसके बाद निश्चित लक्ष्य प्राप्ति होती है। वि0वि0 एल.एल.एम. की छात्रा अरुणिमा त्रिपाठी ने सिल्वर पदक प्राप्त कर विधि शिक्षक के तौर पर करियर बनाना सुनिश्चित किया। दीक्षांत समारोह में एक लाख दो हजार पाँच सौ छत्तीस छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गई जिसमें प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी 75 प्रतिशत उपाधियाँ छात्राओं द्वारा धारित की गई।

उत्तर प्रदेश का AI एप शुरु करने वाला पहला वि0वि0 :

40 वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जाहिदा आमिद को कश्मीर में समाजिक बदलाव के लिये डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर वि0वि0 के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रथम वि0वि0 कानपुर वि0वि0 है जिससे संम्बंधित महाविद्यालयों में AI पाठ्यक्रम शुरु किया गया है। बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर वि0वि0 सभी क्षेत्रों मे तेजी आगे बढ़ रहा है। वि0वि0 से संम्बधित संस्थानों में 83 फीमेल डीन है।

वि0वि0 में ह्यूमन वैल्यू , रिसर्च, हेल्थ केयर, जैसे क्षेत्रों में कार्य प्रगति की ओर अग्रसर है। छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट की भी बेहतर सुविधा दी गई है सोशल मीडिया पर पन्द्रह हजार से अधिक फॉलोअर्स है।  इन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं आत्मनियत्रंण और विकास होना चाहिये। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में वि0वि0 द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, डी.आर.डी.ओ. अध्यक्ष प्रो0 समीर कामद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Maharajganj News: बरसात में टूटा महाव नाला, किसानों की फसलें डूबी

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर