kanpur news: कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी दो महीने पहले हुई थी, लेकिन शादी के अगले ही दिन से उसका वैवाहिक जीवन तनाव और डर के साए में आ गया।
पीड़ित युवक के अनुसार, सुहागरात के दौरान दुल्हन ने उससे साफ शब्दों में कहा कि वह उससे दूर रहे और उसे छूने की कोशिश न करे।
दुल्हन ने यह भी दावा किया कि वह किसी और की है और अगर पति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो वह गंभीर परिणाम भुगत सकता है। इतना ही नहीं, दुल्हन ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के पास भेजने की मांग भी की।
युवक ने बताया कि उसने हालात सुधरने की उम्मीद में करीब दो महीने तक इंतजार किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। इसी बीच एक दिन दुल्हन ने फांसी लगाने की कोशिश भी की। समय रहते उसे बचा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने वही धमकियां दोहराईं।
मानसिक रूप से परेशान युवक आखिरकार पुलिस की शरण में पहुंचा। उसने मामले में न्याय की मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
यह मामला घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Muktar Anshari: मुख्तार गैंग शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मार हत्या
