Tuesday, February 24, 2026

kanpur news: कैंट बोर्ड की जमीन पर हो रहा कब्जा

Share

kanpur news: रेलबाजार थाने के सामने गार्डन नंबर दो मीरपुर त्रिवेणीनगर में कैंट बोर्ड की खाली पड़ी जमीन में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। कैंट बोर्ड के सदस्य लखन ओमर ने बताया कि विक्रय अनुमति देने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं।

इसके बावजूद भी कब्जाधारक राजेश अग्रवाल अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं। यह जमीन कैंट बोर्ड के रिकॉर्ड में गार्डन के रूप में दर्ज है। कैंट बोर्ड के सदस्य लखन ओमर ने एसीपी कैट आकांक्षा पांडे से मामले की शिकायत की है। (संवाद)

ये भी पढे़ं- kanpur news: जलकल जीएम ने निरीक्षण के दौरान सप्ताह भर में लोगों को कब्जा खाली करने के निर्देश

और खबरें

ताजा खबर