Monday, March 16, 2026

KANPUR: जे.के. समूह की उद्योगपतियों में अलग पहचानः

Share

Kanpur:December2025: कानपुर आई.आई.टी के छात्र रहे गौरहिर सिंघानिया के पुत्र यदुपति सिंघानिया जे.के. कंपनी में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर रहकर कपंनी को फर्श से अर्श तक का सफर तय कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज भी देश के अलावा विदेशों में जे.के. समूह ने उद्योगपतियों की श्रेणी में अपनी अलग पहचान बना रखी है।

जे.के. समूह के संस्थानों में सर पदमपत् सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कमला नगर, जे.के. इंटरप्राइसेस लिमिटेड, जे.के. टेक, डी.टी.एल, जे.के.बीएस, न्यूमेस, सर पदमपत् सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी, जे.के. एस, सर पदमपत् सिंघानिया स्कूल कोटा, जीएचएस-आईएमआर कपंनियों और शिक्षण संस्थानों के अलावा कानपुर शहर के प्रख्यात जगत विधाता श्रीराधा कृष्ण के मंदिरों ने धर्म और शिक्षा को मजबूती से बांधे रखने के साथ जे.के. समूह उद्योग जगत में भी अपनी प्रखरता को प्रदर्शित कर रहे है।

मर्चेंट चैंबर में यदुपति सिंघानिया मेमोरियल लेक्चर  का आयोजनः

 दिनांक 9 दिसम्बर दिन मंगलवार को कानपुर शहर के सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में यदुपति सिंघानिया मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन एस सोमनाथ एंव मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक सिंघानिया ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस. सोमनाथ ने एयरोस्पेस का 2047 तक विकसित भारत की प्रमुख शक्ति बनने के बारे में विचार व्यक्त करते हुये अपने वक्तव्य में मिशन चन्द्रयान, नवाचार और तकनीकी को शामिल किया। कहा कि एयरोस्पेस की वजह से औद्योगिक क्षेत्रों में विकास की दर को तेजी से बढ़ते हुये देखा जा सकता है।

एयरोस्पेस की नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिकाः

विकसित भारत को एयरोस्पेस की शक्ति से नवाचार को बढ़ावा भी मिला है। नई तकनीकी दक्षता विकसित होने से उत्पादों को बनाने के लिये रचनात्मक तरीकों से तैयार करने का अवसर मिला है। जिससे उत्पादक वर्ग उत्पादों को प्रभावी और मूल्यवान बनाने में सफलता प्राप्त कर रहे है। प्रो.एस सोमनाथ ने व्यावसायिक क्षेत्रों का नेतृत्व करते हुये बताया कि व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रगति से ही समाजिक क्षेत्रों की स्थिति में सुधार होता है जिससें समाजिक स्तर में वृद्धि होती है। इस  कार्यक्रम के अवसर पर जे.के. ग्रुप के अधिकारी एंव कर्मचारीगणों के अतिरिक्त सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के शिक्षक छात्र-छात्रायें और जुहारी देवी पी.जी. कॉलेज की प्राचार्या एंव शिक्षक शिक्षिकाओंं के साथ महाविद्यालय में संचालित प्रोफेशनल कोर्स बी.बी.ए, बी.सी.ए एंव बी.कॉम के छात्र-छत्रायें मौजूद रहें

ये भी पढ़ें- kanpur news: जलकल जीएम ने निरीक्षण के दौरान सप्ताह भर में लोगों को कब्जा खाली करने के निर्देश

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर