Monday, February 23, 2026

Kanpur City: जे.के मंदिर में महाआरती और जुहारी में श्रीमद्भगवद् गीता पर कार्यक्रमः

Share

Kanpur City: November 2025: शहर कानपुर धार्मिकता के नाम पर तीर्थ स्थलों से कम नहीं है। इसी शहर में धर्म और शिक्षा के क्षेत्रों में प्रगति करने वाले व्यवसायी लाला जुग्गी लाल पद्मपद सिंघानिया द्वारा शहर में स्थापित किये गये धार्मिक स्थल और शिक्षण संस्थान इस बात के गवाह है कि गंगा के किनारे बसा कानपुर शहर ज्ञान और धर्म दोनों का समायोजन है। वर्षो पुराने  प्रख्यात जगत विधाता श्रीकृष्ण का जे.के. मंदिर हो या द्वारका महाराज का द्वारकाधीश मंदिर या फिर शिक्षण संस्थान सभी जगह वर्षो पुराने रीतिरिवाजों ने अपना अस्तित्व बनाये रखा है।

आज भी प्रचलित है, जे.के और जुहारी में त्योहारों के पुराने रीतिरिवाजः

सचिव प्रबंधतत्र समिति के श्री आशीष सिंह चौहान जी के सानिध्य में शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर वर्षो पुराने रीतिरिवाजों को आधुनिकता के दौर में भी कायम रखा गया है। शहर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जुहारी देवी पोस्टग्रेजुएट कॉलेज हो या अन्य शिक्षण संस्थान या फिर धार्मिक स्थल प्रत्येक जगह पुराने रीतिरिवाजों को ध्यान में रखते हुये हिंदू धर्म के सभी त्योहारों के अवसर पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

कार्तिक मास के पावन महीने में 3 नवम्बर दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जे.के. मंदिर कमला नगर कानपुर में सायंकाल 6 बजे महाआरती का आयोजन किया गया महाआरती के बाद सुन्दर परिधानों में बाल कलाकारों ने श्रीराधाकृष्ण जी की भंगभगिमाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये जो भक्तगणों को अत्यंत मोहित कर रहे थे। जबकि 4 नवम्बर दिन मंगलवार को शिव और विष्णु जी के पूजन के पावन अवसर वैकुंठ चतुर्दशी के दिन शिक्षण संस्थान जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के संस्कृत विभाग एंव गीता पीठ सीएसजेएमयू वि.वि.के तत्वाधान में श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छात्राओं को श्रीमद्भगवद गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने हेतु किया प्रेरितः

सीएसजेएमयू की ओऱ से वि0वि0 विकास परिषद के निदेशक राजेश कुमार द्विवेदी एंव आई.आई.टी के प्रोफेसर डी.पी. मिश्रा कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को श्रीमद्भगवद गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रन्जू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजिका प्रो. शालिनी अग्रवाल, एस.एन.सेन कॉलेज की रिटायर्ड प्राचार्या प्रो. निशा एंव महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 100 नहीं लगभग 200 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की जमा, सस्पेंशन के बजाय बर्खास्तगी की मांग

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर