Wednesday, September 3, 2025

Kamakhya Temple: एक ऐसा मंदिर जो अपनें रहस्यों के लिए जाना जाता हैं

Share

Kamakhya Temple: मां कामाख्या मंदिर भारत के असम राज्य गुवाहाटी में मौजूद हैं। दुनिया का 51 शक्तिपीठों में से एक है, इस मदिंर को मां सती के योनि रूप की पूजा की जाती है। यह मंदिर अपने रहस्यमय और तांत्रिक अनुष्ठनों के लिए भी जाना जाता हैं। यहां हर साल जून के महीने में अंबूबाची नामक मेला लगता है,ऐसा माना जाता है की उस समय देवी मां मासिक धर्म में होती हैं।

जानें क्या है इस मंदिर का इतिहास

बता दें कि इस मंदिर का इतिहास कोच राजवंश से जुड़ा है, मान्यता है कि भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से कटे मां सती की योनि असम के नीलांचल पर्वत पर गिरा था, जिस कारण इसे शक्तिपीठ भी कहा जाता है। इस मंदिर को 16वीं शताब्दी में कोच राजाओं ने निर्माण करवाया था फिर बाद में नर नारायण ने इस मंदिर का निर्माण आधुनिक रूप से 1540-1587 में बंगाल की इस्लामी वास्तुकला से प्रेरित हो कर किया है। यह मंदिर तांत्रिकों और अघोरियों का प्रसिद्ध और प्रमुख केंद्र भी माना जाता है।

मां कामाख्या मंदिर का रहस्य

कामाख्या मंदिर का रहस्य मां सती के योनि भाग की पूजा से जुड़ा है। यहां जून के महिने में अम्बुबाची मेला हर साल 4 दिनों तक मनाया जाता है,जिसमें मंदिर के कपाट 3 दिनों के लिए बंद रहती हैं और इस दौरान मंदिर में कोई पूजा या दर्शन नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामाख्या देवी मंदिर के मासिक धर्म के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तीन दिनों के लिए लाल हो जाता है और मंदिर के अंदर एक सफ़ेद कपड़ा रक्त के जैसा लाल हो जाता हैं, बाद में भक्तों को प्रसाद के रूप में वही लाल कपड़ा दिया जाता है। यह मंदिर तांत्रिकों और अघोरियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां तंत्र-मंत्र और काली शक्तियों से जुडी साधनाएं की जाती हैं। कामाख्या मंदिर सभी शक्तिपीठों में से महापीठ कहा जाता है। जिसका अर्थ है कि यह सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक हैं।

कामाख्या मंदिर कब जाऐ

इस मंदिर में जानें का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता हैं क्योकि उस समय मौसम सुहावना रहता है और भीड़ भी कम होती हैं तथा यात्रा आरामदायक होता है। इसके अलावा आप दुर्गा पूजा और अंबुवाची मेला के दौरान भी मंदिर में जा सकते है। उस समय मंदिर को सजाया जाता है, जिसके कारण भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

ये भी पढ़े-http://Korean Skin Care:आप भी घर पर पाना चाहते है कोरियन जैसा ‘ग्लास स्किन’ तो फाॅलो करें ये टिप्स

और खबरें

ताजा खबर