Tuesday, August 5, 2025

Jhangur gang: कुशीनगर में छांगुर जैसे गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत 4 चार गिरफ्तार

Share

Jhangur gang: यूपी के कुशीनगर में भी धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो दिनों में लगभग आधा दर्जन मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस गैंग की मास्टरमाइड महिला है जो नाबालिग हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें घर से भगाने में मदद करती थी। फिलहाल पुलिस ने तीन लड़कियों को मुंबई से बरामद किया हैं।

पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने 3 हिन्दु लड़कियों को झांसे में लेकर धर्मांतरण कराया और उनसे दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं गैंग ने तीनों लड़कियों को मुंबई ले जाकर जिस्मफरोशी के धंधे में भेजने की भी योजना बनाई थी। मामले में 3 मुस्लिम युवक सहित गैंग की मास्टमाइंड महिलो को गिफ्तार किया गया हैं।

शिकायत पर कार्रवाई

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआर टोला खैरटवा में रह रहे कई परिजनों ने शादी का झांसा देकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी अरमान अली, अरबाद इकरामुल और जेहरूनिशा नाम की महिला को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में कई तरह के चौकाने वाले मामले सामने आए है।

पुलिस के मुताबिक, हिन्दू लड़कियों को अपने युवक गांव के आसपास की हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे। इस काम में जेहरुनिशा नाम की महिला उनकी मदद करती थी। प्रेम जाल में फंसाने के बाद तीनों का चुपके से धर्मांतरण करा दिया और मुंबई ले गए जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 ऐसे हुआ मामले का खुलासा

शक्ति से पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो धर्मांतरण के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने तीनों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
 

ये भी पढ़ें- Haryana Crime News: सात साल के बच्चे को जान निकलने तक चाकू से गोदा  

और खबरें

ताजा खबर