Friday, July 11, 2025

Jayant Narlikar: कौन थे खलोग वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर?

Share

Jayant Narlikar: डॉ.जयंत विष्णु नार्लीकर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वे प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक और विज्ञान संचारक थे। बता दें कि उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर ने मंगलवार को पुणे में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर नार्लीकर का मंगलवार को सुबह नींद में ही निधन हो गया। हाल ही में उनके कुल्हे की सर्जरी कराई गई थी।

जानिए कौन थे डॉक्टर जयंत विष्णु नार्लीकर

1-बता दें कि 2021 में थर्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज ने विज्ञान में उत्कृष्टता के केंद्र की स्थापना के लिए डॉ. नार्लीकर को अपना पुरस्कार दिया।

2- वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में शामिल होने के लिए भारत लौट आए,

3- इसके बाद 1988 में डॉ नार्लीकर को प्रस्तावित अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान और भौतिक केंद्र के संस्थापक निदेशक के रूप में स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

4- उन्होंने 2003 में सेवानिवृत्ति तक IUCAA के निदेशक का पद संभाला। बता दें कि IUCAA में एमेरिटस प्रोफेसर थे।

5- डॉ. नार्लीकर को 2004 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया । वे विज्ञान कथा कहानी के लिए भी प्रख्यात थे। साथ ही महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने उन्हें 2011 में राज्य के सर्वोच्च नागरिक के पुरुषकार महाराष्ट्र भूषण से भी सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें- Kalashtami 2025: कालाष्टमी पर कर ले ये उपाय नहीं परेशान करेंगे राहु-केतु

और खबरें

ताजा खबर