Saturday, July 12, 2025

IPL 205: बीसीसीआई ने एमएस धोनी को किया सम्मानित

Share

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से रविवार को हुआ। वहीं गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित किया गया।

बता दें कि धोनी IPL 2025 की गवर्निंग बॉडी बीसीसीआई से यह सम्मान पाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए है। धोनी से पहले इस सम्मान से विराट कोहली को नवाजा गया।

इस सम्मान में एमएस धोनी को एक विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सौकिया ने धोनी को यह सम्मान दिया। यह विडियों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देखा जा सकता है। चेन्नई गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार खेल रही है।

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खास बात ये हा कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज हैं। 2008 से अब तक उन्होंने कुल 267वां मैच खेल चुके है। 231 पारियों में 39.35 की औसत और 137.68 की स्ट्राइक रेट से 5273 रन बनाए। वहीं  इस दौरान उन्होंने 24 फिफ्टी भी लगाई है। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन है।

IPL 2025 में धोनी छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे पर शिखर धवन, तीसरे पर रोहित शर्मा, चौथे पर डेविड वॉर्नर और 5वें पर सुरेश रैना हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स 

और खबरें

ताजा खबर