Saturday, July 12, 2025

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स

Share

IPL 2025: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। अभी तक हुए मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने हराया है।

IPL 2025 कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

11 मैचों में जीत मिली

ये जानना रोचक होगा कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है? वहीं, आंकड़े बताते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 बार हराया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मैचों में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का सर्वाधिक स्कोर 232 रन रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ नजर आता है। ये देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में किस टीम को जीत मिलती? क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियस सीजन की पहली जीत दर्ज पाएगी?

ये भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल में लगेगा बॉलीवुड की इस अभिनेत्री के डांस का तड़का

और खबरें

ताजा खबर