Indian Labor Union: कानपुर में ओडिशा के पुरी में संपन्न हुए भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 21वें त्रै-वार्षिक अधिवेशन में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के उपरांत, नवीन मार्केट स्थित भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय (2-A) में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उनकी नई भूमिकाओं की आधिकारिक घोषणा की गई।
प्रमुख नियुक्तियां एवं जिम्मेदारियां
श्रीमती सुधा रानी: पुरी अधिवेशन में आपको भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।
श्री एम.पी. सिंह: आपको रक्षा क्षेत्र (Raksha Kshetra) का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

श्री प्रदीप राय: आपको भारतीय मजदूर संघ, के सह प्रभारी बैंकिंग सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं श्रीमान तनवीर अहमद जी को JCM-III लीडर के रूप में चुने गए हैं।
हक की लड़ाई का संकल्प
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती सुधा रानी ने कहा कि वे रक्षा क्षेत्र के सिविलियन कर्मचारियों (Defence Civilian Employees) के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित गणमान्य
इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्री मुकेश सिंह, श्री अनिल उपाध्याय,श्री इंद्रजीत सिंह, श्री योगेंद्र सिंह चौहान, श्री राम शंकर विश्वकर्मा, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्री पुनीत चंद गुप्ता, श्री तनवीर अहमद, श्री सुधीर त्रिपाठी, श्री विश्वनाथ सिंह, पीयूष सिंह, अमरेंद्र मोहन, शिवेंद्र सागर शर्मा और आशीष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें- Congress: लखनऊ में यूपी कांग्रेस का विधानसभा घेराव का ऐलान

