Thursday, March 12, 2026

Indian army: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 11 घायल

Share


Indian army: खानी टॉप के पास 200 फीट गहरी खाई में हुआ हादसा, जांच के आदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान घायल हो गए। यह हादसा खानी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।


हादसे की सूचना मिलते ही सेना, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है।


प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण पहाड़ी मार्ग, तीखे मोड़ और कठिन सड़क परिस्थितियां बताई जा रही हैं। हालांकि, सेना ने घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


सेना और प्रशासन की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शहीदों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें- cm yogi: अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर गरज उठे CM योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर