Sunday, October 26, 2025

Indian Air Force Day: शान से आकाश को स्पर्श करोः

Share

Indian Air Force Day: October 2025: भारतीय वायु सेना का यह वाक्य केवल वाक्य नहीं अपितु, कुरुक्षेत्र युदॄ के मैदान में जगत विधाता श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश है। हे अर्जुन “ नभः स्पर्श दीप्तम्” जो गीता के ग्यारहवें अध्याय में वर्णित है। जिसमें श्री कृष्ण अर्जुन से कहते है कि हे अर्जुन, तुम शान के साथ आकाश को स्पर्श करों।

एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी वायु सेना के संस्थापकः

दिनांक 8 अक्टूबर दिन बुधवार को संपूर्ण देश भारतीय वायु सेना की 93 वीं वर्षगांठ माना रहा है। भारत देश में वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश भारत की सहायक वायु सेना के रुप में हुई थी। एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी 1 अप्रेल 1954 को पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख नियुक्त हुये। इनको भारतीय वायु सेना का संस्थापक माना जाता है।

वायुसेना में है, सात कमानः

वर्तमान समय में वायुसेना अध्यक्ष एयर मार्शल विवेक राम चौधरी है जिन्होनें 1 अक्टूबर 2021 को भारतीय वायु सेना की कमान को अपने हाथ में लिया है। वायुसेना की कुल सात कमानों में से पश्चिमी कमान नई दिल्ली, मध्य वायु कमान इलाहाबाद उत्तर प्रदेश, प्रशिक्षण कमान बैंगलोर कर्नाटक और नागपुर अनुरक्षण कमान संभाले है। संपूर्ण वायु सेना को नियंत्रित करने का कार्य नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।

भारत का सबसे बड़ा, हिण्डन एयर फोर्स स्टेशनः

युदॄ की स्थिति में युदॄ के संचालन का कार्य भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है। हाल ही में हुये सिदूंर ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना का विशेष योगदान रहा। वर्तमान में भारतीय वायु सेना अपने विकास की क्षमताओं की ओर बढ़ते कदम के साथ  दुनियाँ में सबसे बड़ी वायु सेना के रुप में चौथे स्थान और एशिया में पहले स्थान पर अपना स्थायित्व स्थापित कर लिया है। हिण्डन एयर फोर्स स्टेशन दुनियाँ का आठवां और भारत के सबसे बड़े एयर फोर्स स्टेशन के रुप में स्थापित है।

मार्सल ऑफ द एयरफोर्स सबसे शक्तिशाली पदः

मार्सल ऑफ द एयरफोर्स हवाई सुरक्षा के लिये जिम्मेदार सबसे बड़ा पाँच सितारा पद है। यह सबसे शक्तिशाली पद केवल एक बार राष्ट्रपति द्वारा युदॄ के दौरान विशेष सेवा के लिये प्रदान किया जाता है। भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, गैर कमीशन अधिकारी प्रमुख तीन रैंक है। मार्सल ऑफ द एयरफोर्स को 60 वर्ष में सेवानिवृत होते है जबकि वायु सेना में ब्रांच अधिकारियों के पदों में सेवानिवृति की आयु 54 वर्ष से 57 वर्ष निर्धारित है।

ये भी पढ़ें-Ayodhya Dham 2025: अयोध्या की दिवाली: भक्ति, रोशनी और सांस्कृतिक धूम का संगम

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर