ICC Women’s Cricket World Cup: November 2025:शेफाली वर्मा की तेज बल्लेबाजी, दीप्ती शर्मा की आसमान को छू लेने का जज्बा रखने वाली गेंदबाजी और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी ने साबित कर दिया है कि भारत की बेटियों के लिये कोई भी चुनौती असंभव नहीं है वह प्रत्येक क्षेत्र में विजयी होने का जज्बा अपने अदंर रखती है। उन्हें जरुरत है उड़ान भरने की और वह सारा जहान जीत लेने का दम भर लेती है।

52 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहासः
दिन रविवार दिनांक 2 नवम्बर को मुम्बई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गयें 13वें आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार अपनी जीत का इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। 1973 से 2025 तक कुल 13 मैच वुमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिये खेले जा चुके है जिसमें 1973 वुमेन्स क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था उस समय भारतीय टीम की नेशनल टीम में गिनती नहीं थी तब भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा नही लिया था।

जबकि 1988 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना नाम वापस ले लिया था।
47 वर्षो बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप किया अपने नामः
13 मैंचों में से 11 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें 1978 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। जिसके बाद अब 2025 में 47 वर्षो बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। इस मैंच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट गवांकर 298 रन बनाकर वर्ल्ड कप हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 246 रनों पर भारी शिकस्त देकर परास्त कर दिया।

21 वर्ष की शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी से करोड़ों भारतीयों का जीता दिलः
मात्र 21 वर्ष की आयु में शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 87 रन हासिल करके अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। इसके अलावा भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और अपनी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के छक्के छुड़ाने वाली दीप्ती शर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष, अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रान्ति गौड़, श्रीचरणी, रेणुका सिंह ठाकुर जैसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने संपूर्ण विश्व को बता दिया कि भारत की बेटियां देश की शान है, इनसे जीत पाना नहीं आसान है।
ये भी पढ़ें- Kartik Purnima 2025: 4 या 5 कब है कार्तिक पूर्णिमा , नहाने और दान करने का शुभ समय जानें

