How To Reduce Belly Fat: पुरुष हो या महिलाएं सभी अपने निकलते पेट से परेशान है। पेट की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खान-पान, एक्सरसाइज की कमी और तनाव भी हो सकता हैं। अगर आप भी अपने निकले पेट को करना चहाते है, छूमंतर तो करे बस ये 4 एक्सरसाइज…
प्लैंक
यह एक्सरसाइज अपके शरीर के मसल्स को मजबूत,फिट करने में मदद करती है। यह पेट, पीठ और कमर के मसल्स को मजबूत बनता हैं, जिसे शरीर फिट बना रहता हैं।
प्लैंक करने का सही तरीका
- फर्श पर पेट के बल लेट जाए और अपने हाथो को रखे। अपनी कोहनी को अपने कंधों के नीचे रखें और हथेलियों को फर्श पर रखे, या अपनी कोहनी को 90 डिग्री के मोड़कर सपाट फर्श पर रखें।
- अपने पैरो को सीधा फैलाएं, और पंजों के बल पर खुद को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें की शरीर सिर से लेकर एड़ी तक एक सीधी रेखा में हो।
- पेट की मसल्स को कसकर रखें,हिप को ऊपर की ओर उठाएं। अपनी पीठ को सीधा रखें और कमर को लटकनें न दे। 40-50 सेकंड के लिए इस पोजीशन को बनाए रखे। धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।
- धीरे-धीरे शरीर को वापस फर्श पर लाएं, और मसल्स को आराम दें। ये कम सें 10 से 15 बार करें।
एरोबिक
यह एक्सरसाइज आपके शरीर के चर्बी को बहुत तेजी कम करने मे सहायक है तथा ये हदय गति और शरीर की ऑक्सीजन की खपत बढ़ता हैं ताकि मसल्स मजबूत हो सकें।

एरोबिक करने का सही तरीका
- आप अपनी पसंद और फिटनेस के अनुसार कोई भी एक्सरसाइज चुने , जैसे चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी, जुम्बा, या रस्सी कूदना। सबसे पहेल आप में कम समय के लिए एक्सरसाइज करें, जैसे 10-15 मिनट के लिए चलना। फिर धीरे-धीरे का समय और गति बढ़ाएं।
- आप इसे रोज करे और आप कुछ ही दिनो में देखोगे की आपकी शरीर के चर्बी को बहुत तेजी कम होने लगी हैं।
क्रंचेस
बता दें कि क्रंचेस पेट की मसल्स को मजबूत और टोन को कम करने वाला एक एक्सरसाइज हैं। जो बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है, जिससे सिक्स-पैक एब्स बनाने और कोर को मजबूत करने में मदद मिलती है।जिससे पेट की मसल्स पर खिंचाव होता हैं। पीठ के निचले हिस्से के दर्द को भी कम करता हैं।

क्रंचेस करने का सही तरीका
- फर्श पर पीठ के बल लेट जाऐ और घुटने मोड़े जिससे पैर जमीन पर हों,अपने हाथों को अपने सिर के पीछे या सीने पर रखें।
- सांस छोड़ते हुए अपने कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं और अपनी एब्स के मसल्स को सिकोड़े। एक सेकंड के लिए इस पोजिशन में रहें।
- सांस लेते हुए धीरे-धारे नीचे वापस आ जाएं। इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार करें।
स्क्वाट्स
यह एक ईजी एक्सरसाइज हैं, जिसमें शरीर को नीचे की ओर झुकाना और फिर वापस ऊपर उठना होता है। जो शरीर के पैर की मसल्स को मजबूत करता है और कैलोरी बर्न करता हैं।

स्क्वाटस करने का सही तरीका
- अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करके सीधे खड़े हों। अपने घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को नीचे करें जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हों।
- यह ध्यान दें कि आपकी पीठ सीधी रहे और आपके घुटने आपके पैर की उंगलियों से आगे न बढ़ें।अपनी एड़ी पर वापस खड़े होने के लिए अपने पैरों को सीधा करें। और इसे 10 से 15 बार करें।
ये भी पढ़े-Big Boos Season 19: खत्म हुआ इंतजार,टीवी की टीआरपी बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान