Hospital news:लखनऊ, 17 फरवरी 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. पी. सिंह व डॉ. संदीप के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों जीवन ज्योति, मां वैष्णव, इंपल्स, समीर , बॉम्बे, सरकार, निदान, एसआरएस, हर्बल और न्यू लखनऊ सिटी का औचक निरीक्षण किया।

डॉ.ए.पी.सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति, मां वैष्णव और इंपल्स अस्पताल टीम को अपना पंजीकरण नहीं दिखा पाए । इन अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और नोटिस जारी किया गया है । अन्य अस्पतालों में वेस्ट मैनेजमेंट का उचित निस्तारण का अभाव, एमबीबीएस चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई । इन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया है और आगे कठोर कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें- kaishal vikas: 2.62 लाख प्रशिक्षित, 2 लाख युवाओं को मिला रोजगार

