Wednesday, February 11, 2026

Health camp: एक माह का स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

Share

Health camp:पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी एवं शिवम अक्षयवट् हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अरैल घाट सेक्टर–7, निषादराज मार्ग पर आयोजित एक माह का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस शिविर के माध्यम से कल्पवासियों को पूरे एक माह तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।


शिविर के दौरान विशेष स्नान पर्वों पर भंडारे का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर संस्थान द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया, वहीं शिविर के समापन पर वृहद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न आश्रमों के साधु-संतों एवं विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं अंगवस्त्र भी वितरित किए गए।


जोड़ एवं हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. राय द्वारा उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे एक माह तक शिविर के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ. आनन्द पाण्डेय ने संभाली। फार्मासिस्ट अजय उपाध्याय एवं वीरेन्द्र मिश्रा ने दवा वितरण एवं अन्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डॉ. नम्रता राय ने बताया कि सोसाइटी पिछले 15 वर्षों से निरंतर इस प्रकार की जनसेवा करती आ रही है और भविष्य में भी समाजहित में यह सेवाएं जारी।

ये भी पढ़ें- CID: सीआईडी इंस्पेक्टर रहे राम रतन मिश्रा की निर्मम हत्या,कमरे में मिला शव

और खबरें

ताजा खबर