Thursday, March 19, 2026

HDFC Bank: HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा, ‘एथिक्स’ पर उठे सवाल

Share

HDFC Bank: मुंबई में देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank को बड़ा झटका लगा है। बैंक के Part-Time Chairman और Independent Director अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के पत्र में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ ऐसी गतिविधियां और प्रक्रियाएं देखी गईं, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता (Values & Ethics) के अनुरूप नहीं थीं।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य भौतिक कारण नहीं है।

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब HDFC Bank अपने बड़े मर्जर के बाद ट्रांजिशन फेज में है, जिससे कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- http://President Draupadi Murmu’s visit to Mathura: बंदरों से सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी, जगह-जगह लगेंगे लंगूर के स्टेच्यू!

और खबरें

ताजा खबर