Wednesday, September 3, 2025

Haryana News: अनिल विज का बड़ा दावा, कहा-दोनों पार्टियां…

Share

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनो की पार्टियों का रिकॉर्ड भ्रष्टाचार से भरा है और उनकी वोटर अधिकार यात्रा बिहार की जनता को अपनी ओर प्रभावित नही कर पाएगी। आगे विज ने कहा कि यह तो चोर मचाए शोर जैट सा है। साथ ही बिहार की जनता बहुत समझदार हैं, आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग इन्हें सबक सिखाएंगे।

ये भी पढे़ें- The Art of Feng Shui: स्वास्थ्य ,धन और खुशहाली की चाबी

आगे विज ने यह भी कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है, इस धरती ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद 1948 में जीप घोटाला हुआ, इसके बाद बोर्फोर्स घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम मामला,अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदा जैसे घोटाले हुए।

पहले दागदार इतिहास पर नजर डाले-अनिल विज

राजद पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि पार्टि चारा घोटाले और जॉब फॉर लैंड घोटाले जैसी घटनाओं से जुड़ी रही हैं। साथ ही अपने दागदार इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। इसके साथ ही अनिल विज ने दावा किया है कि बिहार की जनता किसी भा हालत में गुमराह नहीं होगी।

आरजेडी और कांग्रेस की रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मोटरसाइकिल रैली मुजफ्फरपुर में हुई, ये रैली वोटर अधिकार यात्रा का हिस्सा थी। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। और 1 सितंबर को पटना में एक बड़े जुलूस के साथ समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें- Gadesh chaturthi 2025: गणेश जी का पहला अवतार वक्रतुंण्ड

और खबरें

ताजा खबर