Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार हरियाली अमावस्या के 3 दिन बाद होता है। जो स्त्रियों के लिए बेहद खास पर्व है। बता दें कि महिलाएं इस दिन कठिन व्रत शिव गौरी से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, कुवारी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी या मनचाहा साथी से विवाह करने के उद्देश्य से इस व्रत को रखती हैं।
हरियाली तीज इस साल 27 जुलाई को हैं। ये बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस बार हरियाली तीज पर महालक्ष्मी रोजयोग का निर्माणहो रहा हैं। जो कुछ राशि की स्त्रियों के लिए धनदायक साबित होगा।
तीज पर महालक्ष्मी राजयोग
मंगल और चंद्रमा एक साथ किसी राशि में विराजमान होते हैं तो महालक्ष्मी राजयोग बनता है। हरियाली 26 जुलाई के दिन दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर चंद्र सिंह में गोचर करेंगे, यहां पहले से मंगल विराजित हैं। ये योग धन,वैधन और ऐश्वर्य का प्रतीक है, और माना जाता है कि वह व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता हैं।
इन राशियों की बदलेंगी किस्मत
मिथुन राशि
मिथुन राशि की स्त्रियों के लिए हरियाली तीज रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। अगर पति के साथ किसी तरह के मतभेद है तो वे जल्द समाप्त हो जाएगें। प्यार बढ़ेगा साथ ही आपकों मानसिक शांति मिलेगी। वहीं आर्थिक रूप से ये त्योहार बहुत लाभदायक होने वाला हैं। अगर आपने निवेश किया है तो उसका पैसा भी मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा।
मेष राशि
मेष राशि की स्त्रियों के लिए विवाह के अच्छे सम्बंध आ सकते है। उसके साथ ही शिव-गौरी की कृपा से जल्द विवाह भी हो सकता है। मंगल के प्रभाव से आप निडर बनेंगे और अपनी बात रखने में सफल होगें। बिजनेस या व्यापार के बेहतर मौके मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बिजनेस में फायदा होगा हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग से व्यापार में अच्छा नाम रौशन करेंगे। ये योग आपके मान-सम्मान को बढ़ाएंगा। नौकरी करने वाली स्त्रियों को अच्छें अवसर मिल सकते है। वहीं विवाह के लिए प्रपोजल आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavsya: पितृ दोष से मिलेंगी मुक्ति,करें ये अचूक उपाय