Hamirpur news:थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से 04 वांछित अभियुक्त चोरी किये गए 01 अदद ट्रैक्टर, 06 अदद ट्राली के साथ गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 230/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त ।
1.मोहन उर्फ विजय पुत्र बाबू कुशवाहा 2.अजय श्रीवास पुत्र रामजीवन श्रीवास 3.शीवू कुमार पुत्र किशनलाल अहिरवार 4. इमरान अहमद पुत्र फरीद अहमद को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत चन्दौखी मोड़ के पास से मय ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण कि निशानदेही पर ग्राम अमिरता की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से 06 अदद ट्राली बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 06 अदद ट्रालियां भिन्न-2 स्थानों से चोरी की गई है। अभियुक्तगण लगभग पिछले 02 वर्षो से जनपद हमीरपुर व आसपास के जिलो मे घूम-घूमकर सूनसान स्थानो पर खडी हुई ट्रैक्टर की ट्रालियों की रेकी करके रात को मौका पाकर चोरी करके अलग-अलग व्यक्तियो को बेचा करते थे इन ट्रालियो को भी चोरी करके बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.10.2025 को वादी अखिलेश प्रसाद पुत्र रामनारायण निवासी शीतलपुर कनौटा थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर ने ट्रैक्टर की ट्राली चोरी के सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.मोहन उर्फ विजय पुत्र बाबू कुशवाहा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी लोहारी थाना बिवांर जनपद हमीरपुर
2.अजय श्रीवास पुत्र रामजीवन श्रीवास उम्र करीब 23 वर्ष निवासी अलही तालाब मो0 कुम्हरौड़ा, मौदहा हमीरपुर।
3.शीवू कुमार पुत्र किशनलाल अहिरवार उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हुसैनी मुहल्ला मौदहा थाना मौदहा हमीरपुर।
4.इमरान अहमद पुत्र फरीद अहमद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला हुसैनी थाना मौदहा जनपद हमीरपुर ।
बरामदगी का विवरण –
- एक अदद ट्रैक्टर
- छ: (06) अदद ट्राली
आपराधिक इतिहास- - मोहन उर्फ विजय पुत्र बाबू कुशवाहा
मु0अ0सं0 230/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली नगर हमीरपुर - अजय श्रीवास पुत्र रामजीवन श्रीवास
मु0अ0सं0 230/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर हमीरपुर - शीवू कुमार पुत्र किशनलाल अहिरवार
मु0अ0सं0 318/20 धारा 376(2) आईपीसी व 4 पाक्सो एक्ट थाना मौदहा हमीरपुर
मु0अ0सं0 230/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली नगर हमीरपुर - इमरान अहमद पुत्र फरीद अहमद
मु0अ0सं0- 91/19 धारा 363, 366, 506 आईपीसी व 8 पाक्सो एक्ट थाना मौदहा हमीरपुर
मु0अ0सं0 132/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी थाना मौदहा हमीरपुर
मु0अ0सं0 230/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली नगर हमीरपुर - गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- पवन कुमार पटेल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर
- उ0नि0 कृष्णदेव त्रिपाठी
- उ0नि0 राजबहादुर यादव
- उ0नि0 अवधेश उपाध्याय
- उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय
- हे0का0 अनुरुद्ध
- हे0का0 राजेश कुमार यादव
- हे0का0 रजत सिंह
9.का0 सूर्यकान्त मौर्य
(एस0ओ0जी0)/ (सर्विलांस सेल) टीमः - उ0नि0 सचिन शर्मा प्रभारी (एस0ओ0जी0)
- का0 अतुल कुमार (एस0ओ0जी0)
- का0 सुरेन्द्र कुमार मिश्रा (एस0ओ0जी0)
- का0 अतुल तिवारी ( सर्विलांश सेल)
