Haj journey: लखनऊ: 24 मार्च, 2026 हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर 35 दिनाक 23.03.2026 दारा हज-2026 के हज यात्रियों हेतु अन्तिम किश्त जमा किये जाने के निर्देश दिये गये है।
हज यात्रियों द्वारा पूर्व में जमा की गयी कुल धनराशि रु0 2,77,300/- के अतिरिक्त दिनाक 31.03.2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के खाते में पूर्व की भाति स्टेट बैंक/यूनियन बैंक के माध्यम से हज कमेटी की वेबसाइटhajcommittee.gov.in से पे-स्लिप डाउनलोड कर अथवा डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यू०पी०आई० या नेट बैंकिग से अपनी उडान स्थल के अनुसार निम्नवत धनराशि जमा की जानी होगीः-
उड़ान स्थल के नाम उड़ान स्थलवार कुल व्यय पूर्व में जमा की गयी कुल धनराशि अवशेष धनराशि जो जमा करनी है कुर्बानी हेतु अतिरिक्त जमा की जानी वाली धनराशि
दिल्ली 3,46,600 2,77,300 69,300 17,280
लखनऊ 3,52,550 2,77,300 75,250 17,280
मुम्बई 3,40,250 2,77,300 62,950 17,280
अहमदाबाद 3,33,200 2,77,300 55,900 17,280
हैदराबाद 3,43,350 2,77,300 66,050 17,280
उपरोक्त अवशेष धनराशि में कुर्बानी हेतु जमा की जाने वाली धनराशि सम्मिलित नहीं है। इसीलिये जिन हज यात्रियों ने अदाही कुर्बानी का विकल्प चुना है उन्हें रू0 17,280/- की धनराशि और जमा करनी होगी तथा शिया हज यात्री जो किसी भी उड़ान स्थान से जेददाह जायेगे उन्हें जोहफा मीकात हेतु 5,520 की धनराशि और जमा करनी होगी।
उपरोक्त धनराशि में कैटरिंग व्यवस्था को छोडकर हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स, इश्योरेस, स्मार्ट वाच आदि व्यय सम्मिलित है। कैटरिंग व्यवस्था हेतु बाद में सूचित किया जायेगा जिस पर व्यय धनराशि अलग से जमा करायी जायेगी।
ये भी पढ़ें-multilevel parking: मेयर सुषमा खारवाल का हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग पर औचक निरीक्षण

