Monday, February 23, 2026

Green Vegetables: सर्दियों में हरी सब्जियाँ खाये, इम्यूनिटी क्षमता बढ़ायेः

Share

Green Vegetables:November2025:सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होने के कारण बीमारियों की संभावनायें अधिक बढ़ने लगती है इसलिये मौसम को ध्यान में रखते हुये  विटामिन्स फाइबर आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिये। यह भोजन हमारी त्वचा, आँखो और शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाने के लाभकारी होता है। जिसके लिये में बजार में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिल रही है।

मौसमी सब्जियां होने के कारण इनकी फसल को उगाने में प्रयोग किये जाने वाले कैमिकल मिलावट की संभावना भी कम होती है। लौकी, कद्दू, मेथी, मूली, सरसों, पालक और गाजर ये सभी ऐसी सब्जियां है जिसमें सभी विटामिन्स एंव पोषक पदार्थो के साथ कैल्शियम फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते है।

लौकी और कद्दू में होते है,एंटीऑक्सीडेंट के गुणः

लौकी और कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है यह वजन को कम और पाचनतंत्र को मजबूत बनाने के साथ इसमें मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की समस्या से निजात दिलाने और अच्छी नींद के लिये लाभकारी होती है। लौकी का रायता और सब्जी बनाकर खाना ज्यादा फयदेमंद होता है। हरी मेथी में पायी जाने वाली प्रोटीन और पालक में पाया जाने वाला आयरन आँखों की रोशनी, एनीमिया की शिकायत को दूर करता है।

मेथी एंव पालक है, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में मददगार

मेथी एंव पालक शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में बेहद मददगार साबित होती है। हरी सरसों में विटामिन A, K, त्वचा और आँखों को स्वस्थ रखने में सक्षम है। इसमें उपस्थित कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एटींएजिंग गुण हड्डियों और दातों को मजबूत रखते है। पेट की समस्या से निजात दिलाने में सक्षम मूली में विटामिन सी अत्यधिक मात्रा में विधमान होता है यह शरीर को विषाक्त पदार्थो से मुक्त रखने के साथ ही सर्दी खांसी, जुकाम से राहत प्रदान करती है साथ ही लिवर, किडनी को स्वस्थ रखकर पीलिया आदि रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करती है। गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, विटामिन K आँखों और आतों को स्वस्थ रखता है। पोष्टिक खाद्ध पदार्थो के सेवन के साथ नियमित व्यायाम और अच्छी नींद लेना भी स्वास्थ्य के लिये बेहद जरुरी है।

ये भी पढ़ें- Sambhal Road Accident: कार-पिकअप टक्कर में एक ही परिवार के कई लोगो की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर