Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का त्योहार मां गंगा की पूजा और स्न्नान-दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। बता दें कि इस साल गंगा दशहरा की तिथि 5 जून 20205 को है। इस दिन दान पुण्य करने से मनुष्य का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। लेकिन ध्यान रहे ये वस्तुएं भूलकर भी दान न करें।
इस त्योहार में कौन सी चीजें दान करनी चाहिए जान ले नहीं तो पुण्य की जगह पाप के भागीदार बन जाएगें।
क्या करें दान
गंगा दशहरा के दिन जूता, छाता, चप्पल,टोपी का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। चिलचिलाती गर्मी में ये वस्तुएं दान देने से भाग्य खुलता है।
इस दिन शरब, रसीले फल, नींबू, सत्तू दान करना चाहिए, शरबत भरा कलश भी दान कर सकते है। ये बहुत शुभ माना जाता है।
साथ ही सूती वस्त्र, गमच्छा किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इससे पाप नष्ट हो जाते है।

क्या न करें दान
गंगा दशहरा को दिन अशुद्ध वस्तु का दान नहीं करना चाहिए, जैसे पुरानी, या फिर जो आपको पसंद न हो साथ ही कोई ऐसी वस्तु दान न करें जो टूटी-फूटी हो।
वहीं इस दिन चाकू, कैंची या कोई भी नुकिली वस्तु का दान नहीं करें। ऐसा करें से इंसान अपने दुर्भाग्य को बुलावा देता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नराज हो जाती है।
काले कपड़ो का न दान करें न ही काले कपड़े खुद धारण करें क्योंकि काला रंग नकारात्मकता लाता है। ऐसा करने से वयक्ति के रिश्तों में दरार आ सकती है।
खास बात ये हैं कि इस साल गंगा दशहरा गुरुवार के दिन है और इस दिन चावल, काफी दाल का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इससे बृहस्पति कमजोर होता है। विवाह में भी परेशानी आती है।
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ शुभ योग! ये गलती पड़ सकती है भारी