गणेश चतुर्थी का उत्सव भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। यह पर्व 10 दनों तक चलता हैं, जिसकी शुरूआत भगवान गणेश कि मूर्ति स्थापित करनें से होती हैं। इस दौरान लोग भगवान गणेश को अपने घर लाते है, विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
आइए जानते है गणेश जी की स्थापना का सबसे शुभ दिन 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त समय सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा, इस बीच पूजा करना शुभ माना जाएगा।

क्या है गणेश स्थापना की विधि
गणेश स्थापना की विधि इस प्रकार है, सबसे पहले एक चौकी या पटरे को साफ करके उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर, गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करें और उसके दाईं ओर कलश रखें। कलश में जल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और आम के पत्ते डालें। गणेश जी को फूल, फल, मिठाई और दूर्वा चढ़ाएं। इसके बाद, गणेश जी की आरती पूरे परिवार के साथ करें और भक्ति भाव से पूजासंपन्न करें ।
भगवान गणेश जी के प्रिय मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः” और “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” ये दो मंत्र विशेष रूप से गणेश जी को प्रिय हैं।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej: निर्जला हरितालिका तीज व्रत, जानें पूजन विधी