Fish Rain: आपने बचपन में अक्सर कहानियों में सुना होगा कि एक गरीब आदमी की दयालुता देखकर भगवान उससे प्रसन्न होकर उस पर धन की वर्षा कर देते हैं। उस समय हमें भी लगता है, “काश हमारे ऊपर भी भगवान खुश होकर धन की वर्षा करें।” लेकिन वास्तविकता में ऐसा कभी नहीं होता। भले ही वह हमारे ऊपर धन की वर्षा नहीं करते, लेकिन कभी-कभी अजीब खून या जानवरों की वर्षा कर हमें चौंका जरूर देते है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ विचित्र प्राकृतिक घटनाओं के बारे में:
मछलियों की बारिश (Fish Rain)

कभी सोचा है मछलियां आसमान से गिर सकती हैं? मछलियों की बारिश एक अनोखी प्राकृतिक घटना है। जब हवा पानी के ऊपर तेज़ी से चलता है, तो वह तूफान या बवंडर का रूप ले लेता है। ऐसे में पानी की सतह पर मौजूद सभी जलजीव हवा में उड़ जाते हैं। जिसे waterspout भी बोला जाता है। जैसे ही तूफान शांत होता है या समाप्त हो जाता है, ये मछलियां अचानक जमीन पर गिरने लगती हैं। इसी प्राकृतिक घटना को मछलियों की बारिश कहा गया है।
मुख्य स्थल: भारत में केरल और ओडिशा, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील जैसे देशों में यह देखा जा सकता है।
खून की बारिश (Blood rain)

लाल बारिश सुनने में डरावनी लगती है, लेकिन यह प्राकृतिक घटना है। यह तब होती है जब आयरन ऑक्साइड (लाल रंग), धूल, मिट्टी और भी अन्य खनिज जब समुद्र में जाकर मिल जाते हैं, तब उससे बने वाले बादल से होने वाली बारिश लाल रंग की दिखाई देती है। यह घटना उन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलती है जहां आयरन ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है क्योंकि यह मिट्टी आयरन से भरपूर होती है।
मुख्य स्थल: भारत के केरल, अफ्रीका और यूके में यह देखा जा सकता है।
सन हेलो (sun halo)

वैसे हिंदू संस्कृति में सूर्य भवन का रूप होते है इसलिए उनके पीछे एक हेलो होता है ठीक इसी प्रकार जब बर्फीले क्षेत्रों में ऊँचाई पर सिरस बादल बनते हैं, जिनमें छोटे-बड़े बर्फ़ के कण होते हैं, और सूर्य की किरणें इन पर पड़ती हैं, तो प्रकाश का अपवर्तन (refraction) होता है। इसके परिणामस्वरूप सूर्य के चारों ओर चमकदार गोला या हेलो दिखाई देता है।
इसी प्रकार चंद्रमा के पास भी यह देखा जा सकता है, जिसे मून हेलो कहा जाता है।
मुख्य स्थल: यह घटना ट्रॉपिकल देशों जैसे भारत, थाईलैंड और बर्फीले क्षेत्रों जैसे आइसलैंड और कनाडा में देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:Shabana Azmi: स्टार्स के साथ शबाना का ग्रैंड बर्थडे पार्टी!

