election Commission: लखनऊ, 14 जनवरी 2025 भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने पर बल दिया है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
आयोग की मंशानुरुप ‘कोई मतदाता न छूटे’ (No Voter to be left behind) इस क्रम में समस्त अर्ह मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता जागरुकता हेतु जिला स्तर पर नामित स्वीप नोडल अधिकारी और युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) शैक्षणिक संस्थानों के इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के साथ बैठक कर पंजीकरण की प्रक्रिया और आवेदन करने के बारे में जागरूक करेंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
उन्होंने कहा कि सभी पात्र युवा छात्र-छात्राओं से घोषणा पत्र सहित फॉर्म-6 भरवाने के लिए सभी कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इसमें एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड के कैम्पस एम्बेसडर, वॉलेंटियर, और कोऑर्डिनेटर का सहयोग भी लिया जाए।18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित कर छात्रों को ECINET ऐप तथा पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का वीडियो भी छात्रों को दिखाया जाए ताकि उन्हें आवेदन करने में आसानी हो। फॉर्म 6 हिंदी और अंग्रेजी में मतदाताओं के समक्ष भरवाया जाए, जिससे वर्तनी में त्रुटि न रहे। घोषणा पत्र सहित फॉर्म-6 भरने वाले सभी मतदाता अपने बीएलओ से पावती जरुर लें।
आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैम्पस एम्बेसडर/वॉलेंटियर/कोऑर्डिनेटर को पुरस्कृत किया जाए और नए मतदाताओं को ईपिक देकर सम्मानित किया जाए। इन सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर किया जाए।
ECINET ऐप
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि फॉर्म-6 भरते समय अपना मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, जिससे कि अपने आवेदन को ट्रैक करना तथा ई-एपिक घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे। मतदाता अपना स्पष्ट फोटोग्राफ आवेदन पत्र पर लगाएं, जिससे मतदान के समय उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। आवेदन पत्र भरते समय अपने संबंधी का मतदाता पहचान पत्र नंबर अवश्य दर्ज करें, जिससे कि आवेदक का नाम उस मतदेय स्थल पर दर्ज हो सके, जहां उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज हैं। जो मतदाता अपने मोबाइल नंबर, प्रविष्टियों में सुधार कराना चाहते है, वे ECINET ऐप व Voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म 8 भरकर अपडेट करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Magh Mela 2026: माघ मेले में सेक्टर चार में लगी आग, देखें पूरा वीडियो
