Eid 2026: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने अपनी रिलीज़ डेट सामने आ गई है। फिल्म 19 मार्च 2026 के लिए ऑफिशियल डेट तय की गई है। जो आज से ठीक 100 दिन बचे हैं। 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक, ये फिल्म हर अपडेट के साथ फिल्मी गलियों में हलचल मच गई है।
मेकर्स ने फैन्स की बेसब्री बढाने के लिए फिल्म का एक पोस्टर भी उतारा है। इससे रॉकिंग स्टार यश एक दमदार अंदाज में दिख रहे हैं एक खूनी बाथटब में बैठे हुए, रग्ड, सेक्सी लुक में पेश किया लेकिन चेहरा अभी तक सामने नहीं दिखता है, लेकिन टैटू वाली बॉडी लैंग्वेज और बाइसेप्स वाला एटीट्यूट पूरी तरह से देखने को मिल रहा हैं और अंदाजा लाया जा सकता हैं कि किरदार कितना दमदार होने वाला हैं।
इंटरनेशनल तड़का
बता दें कि फिल्म की रिलीज गुड़ी पड़वा,उगादी और ईट जैसे बड़े त्योहारों के बीच पड़ रही हैं. पोस्टर के साथ टीम ने फिल्म के शानदार टेक-टीम का भी खुलासा किया। नैशनल अवॉर्ड विनर राजीव रवि संभाल रहे है। सिनेमैटोग्राफी। इस फिल्म में केजीएफ के म्यूज़िक कंपोज़र रवि बस्रूर कर रहे हैं संगीत। एडिटिंग की कमान संभाली उज्जवल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिज़ाइन है टीपी आबिद का। इंटरनेशनल तड़का लगाने आ रहे हैं। हॉलीवुड के एक्शन मास्टर जे जे पेरी, जिन्होंने जॉन विक जैसे धमाकेदार प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, साथ में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्शन डॉयरेक्टर अनबरिव भी जुड़ चुके हैं।
वहीं ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन, अप्स इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट हुई है, और हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब होकर रिलीज़ होगी। वहीं फिल्म का निर्माण वेणकट के. नारायण और यश कर रहे हैं।

