Sunday, October 26, 2025

Diwali Rangoli Designs: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली, धन-संपत्ति के साथ घर में वास करेंगी मां लक्ष्मी

Share

Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और साफ-सुथरे और चमकदार घरों में प्रवेश करती हैं। इसी वजह से दिवाली पर घरों में दीये और दीप जलाए जाते हैं। देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती हैं। आइए जानें कुछ आसान रंगोली डिजाइन के बारे में…

फूलों की रंगोली

देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए आप फूलों से बनी रंगोली भी बना सकते हैं। गेंदे और गुलाब के फूलों से बनी रंगोली आपके घर के मुख्य द्वार को खूबसूरत बना देगी।

रंगोली कलर से बनी रंगोली

आप मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली कलर से एक खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

दियो की रंगोली

आप मुख्य द्वार के कोने पर रंगोली बनाने के लिए दीपों का उपयोग कर सकते हैं। आप इस रंग-बिरंगी रंगोली को दीपों से सजा सकते हैं।

मल्टी कलर

आजकल बाजार में आपको रंग आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए आप बहुरंगी रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देगी।

मोर रंगोली

देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए आप मोर डिजाइन से बनी रंगोली भी बना सकते हैं। और इस रंगोली डिजाइन में बहुत से रंगो का उपयोग कर सकते हैं जो आपके घर के मुख्य द्वार को खूबसूरत बना देगी।

कमल फूल रंगोली

आप मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए मां का प्रिय कमल की रंगोली भी बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़े-Trendy Diwali Ethnic Dresses: दिवाली पर ट्रई करे एक्ट्रेसज के एथनिक ड्रेस, मिलेगा ग्लैमरस लुक

और खबरें

ताजा खबर