DIWALI: October 2025: 14 वर्षो के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उनके लौटने की खुशी में समस्त अयोध्या वासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनका स्वागत किया। दीपावली का यह त्योहार सबसे ज्यादा अवधि का त्योहार है मान्यता है कि पहली दीपावली भगवान श्रीराम ने सुल्तानपुर जिले में स्थित दियरा घाट पर दीप जलाकर मनायी थी। तब से प्रत्येक वर्ष की कार्तिक मास की अमावस्या को हिंदू धर्म बहुत धूमधाम से इस त्योहार को मनाता है। इस दिन के लिये लोग महीनों पहले से तैयारियाँ प्रारम्भ कर देते है। दिवाली को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के विवाह का प्रतीक भी माना जाता है


दीपावली में अर्न्तआत्मा को रोशन करते दियेः
दिवाली के दिन लोग घरों में रंगोली बनाकर बाहरी रोशनी के साथ अर्न्तआत्मा को रोशन करते दिये जलाकर धन की देवी माता लक्ष्मी और बुद्धि के देवता भगवान गणेश का पूजन और स्वागत करते है। दीपावली के इस पावन पर्व पर महिलायें बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य वस्त्रों की खरीददारी के लिये रंगों के बेहतर कलेक्शन पर विशेष ध्यान देते दिखाई पड़ते है।


राशियों और रंगों का है, गहरा सम्बंधः
रोशनी से भरे इस त्योहार के अवसर को देखते हुये समृद्धि का प्रतीक पीला रंग, शक्ति का प्रतीक लाल, प्रकृति को प्रदर्शित करता हरा रंग और प्रेम का प्रतीक गुलाबी रंग के वस्त्रों का चयन ज्यादा शुभ माना जाता है। कुवारी कन्याओं और पुरुषों के लिये सफेद रंग शुभता लाता है जबकि इस पावन पर्व पर काले रंग से परहेज करने की सलाह दी जाती है। वस्त्र के रंग और राशियाँ हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते है। राशियों और रंगों का सम्बंध व्यक्तित्व का विकास करने के साथ ऊर्जा के प्रवाह और प्रदर्शन का कार्य भी करते है एंव जीवन की गतिविधियों को प्रेरित करते है। दीपावली के खास अवसर पर यदि राशियों के अनुसार रंग के वस्त्र धारण किये जाये तो यह हमारे व्यक्तित्व को और भी अधिक प्रभावित करने क्षमता के साथ पूजा का शुभ फल प्रदान करते है।


लाल रंग मेष राशि को बनाता ऊर्जावानः
मेष राशि के व्यक्ति साहसी, ऊर्जावान, उत्साही और पवित्र व्यक्तित्व के स्वामी होते है इनका स्वामी ग्रह मंगल है जो अग्नि तत्व का कारक है यह लोग दिवाली पर यदि लाल, नारंगी रंग के वस्त्र धारण करते है तो यह उनके व्यक्तित्व को और अधिक उज्ज्वल बनाता है। वृषभ भाग्य वृद्धि को दर्शाता नीला रंग धारण कर सकते है। मिथुन राशि वाले जातक बुद्धि और संचार को बढ़ावा देने वाले नारंगी रंग के वस्त्र पहन सकते है जो उनके जीवन में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करता है। कर्क राशि शांत सौम्य हरा रंग, सिंह राशि व्यवहारिक आत्मविश्वास को प्रदर्शित करता भूरा रंग, कन्या राशि सफेद, तुला राशि पीला रंग, वृश्चिक राशि मैरुन, धनु राशि बैंगनी, मकर राशि नीला, कुंभ राशि ग्रे और मीन राशि के जातक इस दिवाली गुलाबी वस्त्रों को धारण कर अपने जीवन में राशियों के साथ जुड़े रंगों से अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते है।
ये भी पढ़ें- Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की चल रही तैयारी, सुरक्षा के इंतजाम फुख्ता

