Sunday, October 26, 2025

Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग, गैंगस्टर बोला ये तो बस ट्रेलर था

Share

Disha Patani: वाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर गोलियां चलने का मामला समाने आया हैं। उनके घर के बाहर हुई, फायरिंग से आस-पास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ हैं। इसी बीच बरेली पुलिस ने दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आए जानते क्या है पूरी खबर…

आधी रात हुई फायरिंग

बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर रात 3 से 4 बजे के बीच दो से तीन रांउड फायरिंग की गई। इस फायरिंग से किसी के घायल होने की कोई खबर नही मिली हैं। लेकिन फायरिंग की आवाज से आस-पास के इलको में हड़कप मचा हुआ हैं। जिसके बाद बरेली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। अभी तक ये पता नही चल है कि फायरिंग किसने की हैं।

धमकी भरा वायरल पोस्ट

इस फायरिंग के कुछ घण्टों के बाद ही एक सोशल मीडिया पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार नाम आया हैं। जिसनें फायरिंग कि जिम्मेदारी ली हैं। इस पोस्ट में लिखा हुआ हैं कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने हमारे पूज्य देवी-देवता और सनातन धर्म का अपमान किया हैं। जो किसी भी किमत में सहा नही जाएगा। ये तो महज ट्रेलर था। इसमें यहां तक लिखा हैं कि अगली बार ऐसा किसी ने किया तो उसे जिंदा नही छोड़ा जाएगा।

इस वजह से हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का जिक्र किया था। जिसे खुशबु नाराज हो गयी थी। फिर बाद में प्रेमानंदजी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे इसी मुद्दे पर बोल रहे थे और विवाद तब बढ़ गया जब प्रेमानंदजी को जान से मारने कि धमकियां मिलीं। जिसमें लोगो का माना हैं कि खुशबु ने उनके खिलाफ बात की थी। जिस पर खुशबु ने साफ किया हैं कि महिलाओं और प्रेमानंदजी के बयान मे उनका कोई लेना देना नहीं हैं और ऐसा जिसने किया हैं उसकें खिलाफ करवाई कि जाएगी।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: इस वीकेंड के वार पर बिग बाॅस बनेगा कोट रूम, नहीं होगें सलमान खान?

और खबरें

ताजा खबर