Delicious Food: November 2025: उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जनपदों में व्यंजनों की लिस्ट की बात की जाय तो यहाँ की डिलीशियस व्यंजनों की लिस्ट काफी लम्बी है। माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अनुसार राजधानी लखनऊ को व्यंजन बनाने में रचनात्मकता के लिये सयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने क्रियेटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनामी की मान्यता प्रदान की है।

यह उत्तर प्रदेश के विविधता से भरे खान पान के लिये दिया जाने वाला वैश्विक सम्मान है। इन्होंने बताया कि लखनऊ की चाट, इटावा की भट्टे आलू, मेरठ की गजक, बांदा का सोहन हलवा, बागपत की बालूशाही, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, मुरादाबादी दाल और खुर्जा की खुरचन आदि के लाजवाब स्वाद का उत्तर प्रदेश के जनपदों में अपना अलग ही गौरवशाली इतिहास है।

भारत देश का राष्ट्रीय व्यंजन है, खिचड़ीः
भारत देश के व्यंजन की बात की जाय तो यहाँ के राष्ट्रीय व्यंजन खिचड़ी है। यह बनाने में आसान है और इसके लिये सभी समान भी आसानी से रसोईघर में मिल जाते है। लेकिन भारत देश में राज्यों की बात की जाय तो उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन बाटी चोखा टुंडे कबाब, तहरी और मीठे में पेठा को राष्ट्रीय भोजन के रुप में थाली में परोसा जाता है।
ढोकला और थेपला गुजरात का प्रसिद्ध व्यंजन:
पोहा, दाल बफला, मावा बाटी और खोये की जलेबी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भोजन को लोग बेहद पसंद करते है। वहीं गुजरात के प्रसिद्ध व्यंजन में ढोकला के अलावा गुजराती थाली थेपला, खांडवी, फाफड़ा-जलेबी है यहाँ रहने वाले लोगों के अलावा घूमने आने वाले पर्यटक भी गुजराती थाली का स्वाद लेना नहीं भूलते है।

जबकि हरियाणा का चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, बेसन मसाला रोटी, हरियाणवी लोगों के साथ पर्यटकों को अपने भोजन की थाली में खूब लूभाती है। इन सभी राज्यों और शहरों के अपने अलग-अलग डिलीशियस प्रसिद्ध व्यंजनो का नाम सुनते ही लोगों के मन में उसको खाने इच्छा जाग्रत हो उठती है।
ये भी पढ़ें- Maharajganj News: एसएसबी और आबकारी विभाग ने की नशे को लेकर की संयुक्त कार्रवाई

