Delhi Red Fort blast: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट को आतंकवादी हमला माना है। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया। केंद्र के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवादी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है। मंत्रिमंडल ने घटना की त्वरित जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए।
पेशेवर तरीके
कैबिनेट ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कैबिनेट ने निर्देश दिया है कि इस घटना (दिल्ली विस्फोटों) की उच्च-स्तरीय निगरानी में पेशेवर तरीके से जांच की जाए ताकि दोषियों, उनके साथियों और उनके संचालकों की पहचान की जा सके और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जा सके। सरकार इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है। कैबिनेट राष्ट्रीय सुरक्षा और हर नागरिक की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।”
अब तक12 लोगों की मौत
दिल्ली में लाल किले के पास हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में 12 लोगों की मौत और एक दर्जन से ज़्यादा लोगों के घायल होने के दो दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मोदी सरकार ने कहा है कि किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सरकार ने कहा कि इसे केवल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया गया है।
दूसरी ओर, इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एनआईए को सौंप दी गई है। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले राज उगले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, लाल किले पर धमाके को अंजाम देने वाला आतंकी उमर नबी 6 दिसंबर को, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिन, धमाका करने की फिराक में था। हालांकि, फरीदाबाद से मुज़म्मिल और अन्य की गिरफ्तारी के बाद उसकी योजना नाकाम होती दिख रही थी। फिर, आधी-अधूरी तैयारी के साथ, वह लाल किले की लाल बत्ती पर गया और कार में रखे विस्फोटकों को उड़ा दिया।
ये भी पढ़े- UP News: बेटे की PUBG की लत से परेशान मां ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

