Tuesday, March 31, 2026

Delhi news: दिल्ली दहलाने की धमकी देने वाला ‘सीरियल कॉलर’ गिरफ्तार, कर्नाटक से दबोचा गया

Share

Delhi news: दिल्ली मे हाई कोर्ट से लेकर, स्कूल,अस्पताल और कई महत्वपूर्ण ठिकानों को लेकर बम की धमकी देने वाला शख्श आखिरकार दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।


करीब 1100 से ज्यादा बम की कॉल और मेल भेजने वाला शख्श कर्नाटक का रहने वाला है। आरोपी श्रीनिवास लुईस को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी मां के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था। उसने पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक सैंकड़ों कॉल और मेल की जिसमें कहां गया कि महत्वपूर्ण ठिकानों को बम से उड़ा दिया जाएगा।

कुछ समय पहले ऐसी ही कॉल दिल्ली हाई कोर्ट को लेकर भी को गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाना है शुरू की तो गहन जांच के बाद मामला कर्नाटक के रहने वाले श्रीनिवास से जुदा मिला। पुलिस श्रीनिवास को लेकर दिल्ली आ रही है उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उसने और कहां कहां किस किस शहर में इस तरह की कॉल की है।

ये भी पढ़ें- UPPCS: गोंडा के अभिषेक सिंह का UPPCS- 2024 में 68वीं रैंक

और खबरें

ताजा खबर