Delhi dhamaka: दिल्ली में हुए विस्फोट मामले में एक बड़ी बात सामने आई है। मामले के बीच अल-फ़लाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है।
क्या कहा डॉ. आनंद ने
हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं इसकी निंदा करते हैं। इसके साथ हमें ये भी जानकारी पता चली है कि डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि अपने आधिकारिक पद पर विश्वविद्यालय में कार्यरत है।

आगे क्या कहा डॉ, आनंद ने
प्लेटफॉर्म द्वारा लागए गए बेलम पूरी तरह से झूठे और भ्रामक हैं। विश्वविद्यालय में इस तरह का कोई भी रसायन या सामग्री न तो इस्तेमाल की जा रही है, न संग्रहीत की जा रही है, और न ही संभाली जा रही है, जो किसी भी तरह की आपराधिक या आतंकी गतिविधियों से जुड़ी हो।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी यह स्पष्ट किया कि सभी प्रयोगशालाओं का उपयोह केवल एमबीबीएस छात्रों और अन्य अधिकृत कोर्सों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है ।
बयान के दौरान ये भी कहा गया है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा हैं ताकि इस मामले में एक निष्पक्ष और निर्णायक निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।
ये भी पढ़ें-Hamirpur up: चोरी होगी मुश्किल, माइंस में लगे हर वाहन की होगी ऐसे रियल टाइम ट्रैकिंग

