Saturday, February 14, 2026

crime news: बाराबंकी में बड़ी वारदात, शोएब की गोली मारकर हत्या

Share

crime news: लखनऊ से बाराबंकी मार्ग में बड़ी वारदात हो गई है। शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बॉबी, मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था और जेलर हत्याकांड में आरोपी भी बनाया गया था।

आज बाराबंकी कोतवाली इलाके में शोएब उर्फ बॉबी को दस गोली मारी गई। वो बाराबंकी से लखनऊ के रास्ते पर था। दिनदहाड़े लगभग 10 मिनट तक गोली चलती रही। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya news: अयोध्या कचहरी में बम की सूचना अफवाह

और खबरें

ताजा खबर