Thursday, March 19, 2026

crime news: थाना महिगवां पुलिस द्वारा नाबालिग को जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Share


crime news: 01-सक्षिप्त विवरण:-


दिनांक 17.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा प्राप्त तहरीरी सूचना बावत विपक्षी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना महिगवां पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 115(2)/351(3)/65(1) बीएनएस, 3(2)(v) एससीएसटी एक्ट व ¾ पोक्सो एक्ट में पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी द्वारा सम्पादित की जा रही है ।


दिनांक 17.03.2026 को वादी मुकदमा मय पीड़िता के साथ थाना हाजा आया तथा बताया कि विपक्षी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है।
जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सहा0पु0आयुक्त बीकेटी द्वारा पीडिता को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण हेतु मय म0आ0 के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इदौराबाद रवाना किया गया।


आज दिनांक 19.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र महेश यादव निवासी दीनदयाल नगर खदरा थाना मदेयगंज लखनऊ व वर्तमान पता- ग्राम मवईकला थाना महिगवां लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष को उसकी जुर्म धारा से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने बरामदगी/गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।


02-अपराध का तरीकाः-


अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को जबरन ले जाकर दुष्कर्म करना, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देना ।


03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. बृजेश पुत्र महेश निवासी दीनदयाल नगर खदरा थाना मदेयगंज लखनऊ हालपता-ग्राम मवईकला थाना महिगवां लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष (व्यवसाय – डेयरी)
    04- पंजीकृत अभियोग-
  2. मु0अ0सं0 33/2026 धारा 115(2)/351(3)/65(1) बीएनएस , 3(2)(v) एससीएसटी एक्ट व ¾ पोक्सो एक्ट थाना महिगंवा लखनऊ ।
    (अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)
    05-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
  3. प्रभारी निरीक्षक श्री राम कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन में गठित टीम –
  4. उ0नि0 शशांक शुक्ला
  5. उ0नि0 उमेश चन्द्र राय
  6. म0हे0का0 प्रवेशिका देवी
  7. आ0चा0 अरविन्द कुमार ।

ये भी पढ़ें- RERA Registration Rules: रेरा की 198वीं अथॉरिटी बैठक में 3 परियोजनाओं पर 5-5 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई

और खबरें

ताजा खबर