crime news: बरेली….इज्जत नगर के रहपुरा चौधरी में सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला अफसर एनकाउंटर में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके दो गोली लगी हैं। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इज्जतनगर के रेहपुरा चौधरी निवासी अफसर खा ई रिक्शा चलाने का काम करता था। 2004 में मामा की हत्या करने के बाद वह जेल चला गया था। जमानत पर छुटकर वापस आया तो तमंचे को नोक पर 2017 में अपनी चचेरी बहन से निकाह कर लिया।
शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी।कई बार दोनों में झगड़े हुए तो गांव के ही राशिद ने फैसला करा दिया। करीब सात दिन पहले झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई तो फिर से वह राशिद के पास गया। कहा कि उसका फैसला करा दे। राशिद ने पंचायत की तो भरी पंचायत में अफसर ने अपनी सास आसमा, साले आदिल और पत्नी सायमा पर चाकू से प्रहार कर दिया।
मौके पर ही साले और सास की मौत हो गई। जबकि, पत्नी अभी गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है।घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस को तीन टीम उसे ढूंढ रही थी। मंगलवार तड़के सहारा ग्राउंड में पुलिस ने उसे घर लिया तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। जवाबी कार्रवाई में दो गोली अफसर को लगी हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें-Crime news: मसौली थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात
