Gokashi-case: सुलतानपुर,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोकशी मामले में विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि गोवध निवारण अधिनियम के मामले की विवेचना में घोर लापरवाही और विवेचनात्मक त्रुटि पाई गई। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने मामले में अपेक्षित रुचि नहीं ली और खेला कर दिया।
अभियुक्तों का रिमांड स्वीकार नहीं किया और उन्हें छोड़ दिया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह सख्त कार्रवाई की है। भाजपा MLA से नजदीकी को लेकर इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय चर्चा में रहे है लगातार चार्ज पर रहे उपाध्याय को पहली बार तगड़ा करंट लगा है।
ये भी पढ़ें- Hamirpur news: हमीरपुर की कमान संभालते ही मृगांक शेखर पाठक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

