Saturday, February 14, 2026

court complexes: यूपी में कचहरी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Share

court complexes:उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और मिर्जापुर समेत 15 से अधिक जिलों की कचहरी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है।


सूत्रों के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से संबंधित कचहरी परिसरों को खाली करवा लिया गया है और आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।


मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। हर कोने की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी स्थान से विस्फोटक सामग्री मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है और साइबर सेल मामले की गहन जांच में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- http://crime news: बाराबंकी में बड़ी वारदात, शोएब की गोली मारकर हत्या

और खबरें

ताजा खबर