Wednesday, February 25, 2026

Cooperative Taxi Service:ओला, उबर, रैपिडो की मनमानी- लूटखसोट से बचाने आ गई भारत टैक्सी

Share


Cooperative Taxi Service: किराया 30 प्रतिशत तक होगा सस्ता.. भारत टैक्सी दुनिया की पहली और सबसे बड़ी कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस है.
ये देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस है जो आज से दिल्ली में दौड़ेगी. भविष्य में इसे मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई समेत अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा. दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह “भारत टैक्सी एप” लांच कर इस टैक्सी सेवा का शुभारंभ करेंगे.


भारत टैक्सी को ड्राइवर नहीं मालिक ही चलाएंगे जिन्हें “सारथी” कहा जाएगा. भारत टैक्सी के मालिकों को प्राइवेट प्लेटफॉर्म यानि ओला, उबर, रैपिडो की तरह किसी को कमीशन नहीं देना पड़ेगा.. जो भी कमाई होगी, वो सीधे उनकी जेब में जाएगी.


भारत टैक्सी सर्विस से जुड़ने वाले हर ड्राइवर यानि सारथी को 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा.
भारत टैक्सी की शुरुआत 6 जून 2025 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी और तब से अब तक तीन लाख से अधिक ड्राइवर इससे जुड़ चुके हैं. एक लाख से अधिक लोगों ने इस सेवा में दिलचस्पी दिखाते हुए एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया है.


दिल्ली एनसीआर और गुजरात में रोज 10 हजार से ज्यादा राइड पूरी की जा रही हैं. अब तक करीब 10 करोड़ रुपए ड्राइवरों में बांटे जा चुके हैं..

ये भी पढ़ें- http://cm yogi: सीएम योगी ने किया नाबार्ड के ‘स्टेट फोकस पेपर 2026-27’ का विमोचन

और खबरें

ताजा खबर