Monday, January 26, 2026

Constitution Day: भारतीय संविधान का स्वरुप है, गणतंत्रीयः

Share

Constitution Day: November 2025: आज दिनांक 26 नवम्बर दिन बुधवार को पूरा भारत देश संविधान दिवस माना रहा। 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनाकर तैयार किया गया दुनियाँ का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। डॉ भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में निर्मित इस संविधान में 470 अनुच्छेद 12 अनुसूचियों और 25 भागों का समावेश है। 299 सदस्यों द्वारा तैयार किये गये देश के संविधान का स्वरुप गणतंत्रीय होने के साथ ही इसमें राज्यसभा लोकसभा की द्वी संदनीय प्रणाली  के कानूनों को संचालित करने के लिये न्यायपालिका की व्यवस्था की गई है। अमेरिका, आयरलैण्ड, कनाडा जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सोवियत संघ और ब्रिटेन के संविधानों से निर्मित भारतीय संविधान देश का सर्वोत्तम कानून है।

लखनऊ में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठः

संविधान दिवस के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की पावन स्मृतियों को श्रद्धाजंलि देते हुये कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है। उसने अपने संविधान को सदैव सर्वोपरि माना और सम्मान किया। यदि कोई व्यक्ति जाति क्षेत्र भाषा के नाम पर अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने का प्रयास करता है य़ा अपने पद पर रह कर उत्तरदायित्वों का निर्वाहन नही कर रहा तो वह भारत के अपमान के साथ बाबा भीमराव अम्बेडकर का भी अपमान कर रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के घर में संविधान की प्रति जरुर होनी चाहिये। बाबा भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में तैयार किये गये संविधान में महाभारत के श्रीकृष्ण और श्रीराम के पुष्पक विमान के चित्र सविधान की मूल भावना को दृश्याकिंत करते  है।

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर